राजकरण
मोदी के विजन और योगी के नेतृत्व का संगम है उ.प्र. का यह ऐतिहासिक बजट : विनीत अग्रवाल शारदा
विनीत अग्रवाल शारदा ने यूपी बजट को मोदी के विजन और योगी के नेतृत्व का संगम बताया।
भाजपा के
वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के
प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत उत्तर
प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट
का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ,
सबका विकास, सबका विश्वास और
सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर
उतारने वाला सशक्त दस्तावेज है।
विनीत शारदा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने जिस ‘नए भारत’ और आत्मनिर्भर
भारत का स्वप्न देश के सामने रखा,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी विजन
को उत्तर प्रदेश की धरती पर साकार कर
रहे हैं। यह बजट उसी राष्ट्रीय सोच और
प्रदेशीय संकल्प का सुंदर संगम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के
नेतृत्व में देश में जो, इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति,
डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और मेक
इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान,
गरीब कल्याण की योजनाएं शुरू हुईं,
उसी को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश
का यह बजट प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर
अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करने
वाला है। डबल इंजन की सरकार का
परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाएँ
मिलकर जनता के जीवन में वास्तविक
परिवर्तन ला रही हैं।
शारदा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री
मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक
इन इंडिया’ के संकल्प को मजबूती देता
है। एमएसएमई और लघु उद्योगों को
प्रोत्साहन, आसान ऋण और तकनीकी
उन्नयन, औद्योगिक क्लस्टर और
लॉजिस्टिक हब, निवेश को आकर्षित
करने के लिए मजबूत औद्योगिक नीति।
उन्होंने कहा, व्यापारी वर्ग राष्ट्र निर्माण
का आधार है। यह बजट व्यापारियों के
सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को सुनिश्चित
करने वाला है।