देश विदेश

युद्ध के बीच पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा

अचानक लिए गए फैसले से वैश्विक स्तर पर बढ़ी हलचल, शांति की उम्मीदें जगीं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यक्रे ू न के खिलाफ लंबे समय से जारीयुद्ध के बीच सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि, यह सीजफायर केवल 32 घंटे के लिए है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी प्रसिडेंट पर निशाना साधते हुए कहा, “पुतिन समझते हैं कि वे यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकते। बस कभी-कभी वे हमारे साझेदारों के साथ ऐसे मैसेज शेयर करते हैं जो असल में वे नहीं सोचते। उन्हें बहुत नुकसान होता है और लड़ाई के मैदान में उनके पास काफी प्रशिक्षित लोग नहीं होते।

वे एक ऐसा रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो जीत जैसा दिखे। इसीलिए वे डिप्लोमेसी के जरिए, अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए हमें डोनबास से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।” प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रूसियों ने टेलीग्राम क्यों बंद किया? मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि नापसंद फैसलों को आगे बढ़ाया जा सके। शायद किसी न किसी तरह से युद्ध खत्म हो जाए। या, इसके उलट – इसे और बढ़ाया जाए। इसका मतलब होगा मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से लोगों को मोर्चे पर भेजा जाएगा और लाशें मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग वापस आएंगी। दूसरे शब्दों में, वह अब उन बड़े शहरों में भीड़ से बच नहीं पाएगा, जिनसे वह पहले बचने की कोशिश करता था।

” जेलेंस्की ने कहा कि रूस यह नहीं जानता है कि समाजिक तौर पर इसे लेकर कैसी प्रतिक्रिया सामने आएगी। वे युद्ध के किसी न किसी नतीजे के लिए तैयारी कर रहे हैं। अपने प्रोपेगैंडा के जरिए, उन्होंने समाज के एक कट्टरपंथी हिस्से को भड़का दिया है। यह हिस्सा काफी बड़ा है, मुझे लगता है कि लगभग 20-25 फीसदी है। ये लोग निश्चित रूप से युद्ध खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। समाज का एक हिस्सा ऐसा भी है जो लड़ाई बढ़ने पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।