बेबाक बात

यूपी में आंधी-बारिश पर ब्रेक, 15 दिन मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग का अनुमान, अगले 15 दिनों तक तेज धूप और गर्मी में हो सकता है इजाफा

 यूपी में एक हफ्ते से जारी आंधी- बारिश और ओलों के सिलसिले पर शुक्रवार से ब्क लगने जा रहा। मौसम रे विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा। इससे भयंकर गर्मी पड़ेगी। अगले 15 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी। पारा 10°C तक उछलकर 45°C के पार पहुंचेगा। 25 से 30 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं।

तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। इससे पहले, पिछले 48 घंटों में 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बहराइच में 6 मिमी, कानपुर में 5.4 मिमी और लखनऊ में 4.5 मिमी बरसात हुई। गुरुवार को 35.8°C के साथ जालौन सबसे गर्म रहा।