राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास
स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में स्कूल आफ
फार्मेसी में डी. फार्मा पास आउट छात्रछात्राओं के लिए विदाई समारोह ‘कभी
अलविदा ना कहना’ का शानदार आयोजन
किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं
प्रशासन ने पास आउट फार्मा छात्र-छात्राओं
को उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए
उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार
करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए
छात्र-छात्राओं ने अपनेसीनियर के सम्मान में
शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर
समारोह को यादगार बना दिया। संस्थापक
अध्यक्ष सुधीर गिरि नेसभी डी. फार्मा
छात्र-छात्राओं को नयेसुनहरे भविष्य की
शुभकामनाएं देते हुए उनसे शत्-प्रतिशत
देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आह्वान किया।
लवी त्यागी मिस फेयरवेल व गौरव कुमार को
मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगोर भवन में
आयोजित विदाई समारोह कभी अलविदा
ना कहना कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन
सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव
त्यागी, प्रभारी कुलपति सी.ए. युवराज सिंह,
कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि
नेसरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप
प्रज्जवलित करके किया।
संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि
वेंक्टेश्वरासमूह पिछले एक दशक में विभिन्न
क्षेत्र में हजारों स्किल्ड फार्मा प्रोफेशनल्स
तैयार कर चुका है। ये बड़े गौरव की बात है
कि संस्थान के फार्मा प्रोफेशनल्स युवा आज
देश एवं दुनिया के विभिन्न हास्पिटल्स फार्मा
कम्पनियों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य कर
रहे है।
डा. राजीव त्यागी ने कहा कि नई शिक्षा
नीति बहुत ही शानदार है, जिसमें सभी क्षेत्रों के
युवाओं के लिए ढ़ेरों रोजगार की सम्भावनाएं
निहित हैं।
कार्यक्रम को कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार
पाण्डेय, निदेशक आईक्यूएसी डा. नीतू पंवार
नेसम्बोधित किया। इस अवसर पर निदेशक
अकादमिक डा. राजेश सिंह, डा. ओमप्रकाश
गौसाई, डा. अश्विन सक्सेना, डा. अंजलि
भारद्वाज, डा. चन्द्रशेखर शर्मा, अश्विनी
गुप्ता, डा. शिल्पी शर्मा, डा. आदित्य शर्मा,
डा. अमित, डा. कोमोलिका, पंकज गिल,
मंजू रानी, अंकुश गौतम, रवि सैनी, रेनू सैनी,
प्रांशुल सेठी, तनुश्री व्यास, अभिषेक सुमन,
एसएस बघेल, मेरठ परिसर से डा. पंकज
चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा
आदि उपस्थित रहे।