देश विदेश

ईरान ने होर्मुज से सुरक्षित निकलने का मैप जारी किया

तनाव के बीच जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग की जानकारी जारी

 ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरनेवालेजहाजों के लिए नया मैप जारी किया है। इसका मकसद जहाजों को समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से बचाना है। इस मैप में उन खतरनाक इलाकों को दिखाया गया है, जहां जहाजों का जाना मना है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहलेजहाज ओमान के किनारे के पास से गुजरतेथे, लेकिन अब उन्हें ईरान के किनारे के पास सेनिकलने की सलाह दी गई है।

इससे माइन वाले इलाकों से बचा जा सकता है। ईरान नेजहाजों से कहा है कि वे पहले उसके अधिकारियों सेसंपर्क करें, तभी उन्हें सुरक्षित रास्ता बताया जाएगा। ईरान अब इस रास्तेसे गुजरनेवालेतेल के जहाजों पर नजर भी रखेगा। हर जहाज को पहले अपने माल यानी कार्गो की पूरी जानकारी देनी होगी। वहीं फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान हर बैरल तेल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की तैयारी कर रहा है ।