राहुल गांधी भी होंगे शामिल
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार सोमवार सुबह 10 बजे शपथ लेगी। खास बात यह है कि लगभग 60 साल बाद पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ ग्रहण करेगा। UDF नेता V. D. Satheesan ने रविवार को नई सरकार के गठन का औपचारिक ऐलान करते हुए बताया कि कुल 21 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
V. D. Satheesan ने बताया कि 20 मंत्रियों की सूची राज्यपाल को पहले ही सौंप दी गई है और इन्हें मिलाकर कुल 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद ही अंतिम सूची राज्यपाल को भेजी गई। सतीशन ने यह भी स्वीकार किया कि सभी नेताओं को संतुष्ट करना आसान नहीं था, क्योंकि मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई।
नई सरकार में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व कांग्रेस को मिला है। कांग्रेस कोटे से V. D. Satheesan, Ramesh Chennithala, K. Muraleedharan, Sunny Joseph, Bindu Krishna, A. P. Anil Kumar, P. C. Vishnunath, M. Liju, Rosy M. John, T. Siddique, O. J. Janish और K. A. Tulsi को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से P. K. Kunhalikutty, P. K. Basheer, N. Samsudheen, K. M. Shaji और V. E. Abdul Gaffoor मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा केरल कांग्रेस से Mons Joseph, आरएसपी से Shibu Baby John, केरल कांग्रेस (जैकब) से Anoop Jacob और सीएमपी से C. P. John को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की हैं। यह समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra के शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M. K. Stalin को भी निमंत्रण भेजा गया है।