रिजर्व पुलिस
लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी
डा. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
अविनाश पांडे की उपस्थिति में ईद-उल-जुहा
(बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकशल ु
संपन्न कराये जाने हेतु केन्द्रीय शांति समिति
की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद
के विभिन्न क्षेत्रों से आये धर्मगुरुओं, गणमान्य
नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा अपने विचार
व्यक्त किए। बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों द्वारा
विद्युत व्यवस्था, सड़क मरम्मत, साफ-सफाई,
पेयजल एवं ट्रैफिक व्यवस्था आदि समस्याओं
से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने
संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक
व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने कहा कि
पूर्ववर्षों की भांति इस वर्ष भी बकरीद का पर्व
शांति एवं सौहार्दपूर्णवातावरण में मनाया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिबंधित पशुओं की
कुर्बानी किसी भी दशा में न दी जाये। नगर निगम
को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बकरीद
के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में वार्डवार प्लान तैयार
कर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाये
तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था
एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण
कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर
पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की
जाएं। कुर्बानी के उपरांत अवशेषों का निस्तारण
केवल कूड़ा गाड़ी के माध्यम से किया जाये।
फूड सेफ्टी विभाग यह सुनिश्चित करे कि कहीं
भी खराब अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों की
बिक्री न हो। विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई
एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी विभाग अपने-
अपने कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रखें।
किसी
भी शिकायत अथवा समस्या पर तत्काल
प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की
जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त
नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के
दौरान अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने वालों
के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की
जायेगी।
एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि मेरठ में
अपराधों में कमी आने के बाद विकास कार्यों ने
गति पकड़ी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई
भी नई परंपरा शुरू न की जाए। सभी नागरिक
अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्व को शांति एवं
सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। सोशल मीडिया पर
प्रसारित अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी
शिकायत अथवा समस्या की स्थिति में तत्काल
पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय
रहेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
गया कि किसी भी समस्या का प्राथमिकता के
आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाये।
त्योहार में खलल डालने वालों को किसी भी
स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। समस्त थाना
प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि विवाद
उत्पन्न करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए
प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस अवसर
पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश
सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन
चन्द्र, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले,
एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी ट्रैफिक,
सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, जिला सूचना
अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य पुलिस एवं
प्रशासनिक अधिकारी सहित अलग-अलग
क्षेत्रो से आये हुये धर्म गुरू, प्रबुद्धजन उपस्थित
रहे।