नई दिल्ली//कुल्लू/देहरादून
(एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में रविवार
से ही तेज बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड
के चलते प्रदेशभर की 285 सड़कों पर
वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
मानसून के बाद से राज्य में अब तक
39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24
घंटे में 3 ने जान गंवाई है। हिमाचल के
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की
भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह
लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर
5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। अलर्ट
के चलते आज हिमाचल के 4 जिलों में
स्कूल बंद हैं।
वहीं वहीं चारधाम यात्रा को लेकर
अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री की
यात्रा रोकी गई है। जबकि गंगोत्री सीमित
संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।
यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में कुछ
श्रद्धालु फंसे हैं। यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन
भी न खुलने के कारण यमुनोत्री धाम की
ओर जगह-जगह फंसे सैकड़ों श्रद्धालु
परेशान हो गए। गढ़वाल मंडल आयुक्त
विनय शंकर पांडे ने बताया, कल रेड
अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24
घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज
सुबह स्थिति का एक बार फिर रिव्यूकिया
गया और यह निर्णय लिया गया कि यात्रा
से प्रतिबंध को हटाया जाए। यात्रा रूट पर
आने वाले डीएम, एसएसपी और स्थानीय
प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि
यदिस्थानीय मौसम और परिस्थितियों को
देखते हुए उन्हें आवश्यकता महसूस होती
है तो वे अपने-अपने जनपदों में होल्डिंग
पॉइंट्स पर वाहनों को रोक सकते हैं।
बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में
बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं,
गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में
रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज
बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय
लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल
लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज
31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश
होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड
अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेशराजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश
का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट
है।