वारदात
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, बच्ची का शव बरामद
मानसून शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं।
उत्तरकाशी (एजेंसी)। मानसून शुरू होते ही
पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने
लगी हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी यमुनोत्री
पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास पहाड़ दरक
गया। इस दौरान कई यात्री मलबे में दबे हैं।
जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने
कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और
एसडीआरएफ मौके पर है। फिलहाल सुरक्षा के
लिहाज से यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई
है। जानकारी के अनुसार, टीम ने मुंबई निवासी
एक यात्री रसिक(60) को अस्पताल पहुंचाया
है। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार यात्री
के सर पर चोटें हैं। लेकिन खतरे से बाहर है।
वहीं, एक बच्ची का शव मिला है। टीम अन्य
दबे हुए लोगों को मलब से निकालने में जुटी है।
एसडीएम बृजेश कमार ु तिवारी ने बताया कि
यमुनोत्री धाम की ओर फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं
को सुरक्षित निकाला जा रहा है।