कई राज्यों में बारिश से बिगड़े हालात

अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, घर-ऑफिस में पानी भरा, हिमाचल में 24 घंटे में 5 जगह बादल फटा; 2 हजार टूरिस्टफंसे, डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट, महाराष्ट्र में भी बािरश से जनजीवन अस्त व्यस्त

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ (एजेंसी)। गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनज े लाइन में फंस गया। दमकलविभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। सूरत में भी लगातार तीसरेदिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। केदारनाथ रूट में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ।सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग बंद हो गया। यहां कई यात्री फंसे हैं। NDRF, SDRF और DDRF की टीम ने 1269 टूरिस्ट को रेस्क्यूकिया।

मार्ग को ठीक करने का काम जारी है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में कुल्लुजिले में पिछले 24 घंटों में जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में 9 से ज्यादा लोग बह थे। इसके बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। धर्मशाला के खनियारा सेलापता एक मजदूर को आज सुबह सुरक्षित रेस्क्यूकिया गया। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंस गए हैं। डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया गया है। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पानी बरसा। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के बेगमगंज कस्बे के पास वीरपुर गांव में भारी बारिश के बीच एक झोपड़ी गिरने से गुरुवार को पांच लोग घायल हो गए। पीड़ितों में एक दंपती और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हुई। इलाके में सुबह 4 बजे से बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के वर्धाजिले में भारी बारिश के बाद देवली तालुका के डिगदोह गांव में बाढ़ आ गई।यहां के श्मशान घाट में फंसे छात्र समेत तीन लोगों को आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों ने गुरुवार को बचाया। गांव में खेतों का पानी भरने सेलोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाना पड़ा है। हिमाचल में कुल्लू के जीवा नाला के नजदीक NHPC के प्रोजेक्ट साइट से एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रशासन के मुताबिक, अब तक मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। 8 लोग अब भी लापता हैं। इनकी तलाश में पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यहां बादल फटा था। इसके बाद NHPC की प्रोजेक्ट साइट को नुकसान हुआ था। माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाला नया रास्तालैंडस्लाइड से बंद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाला नया मार्ग बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से बंद हो गया। तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से सुचारू रूप स आग े बढ़ रही है। जब े कि बैटरी कार और हेलिकॉप्टर सेवा दोनों सस्पेंड है। केरल में तेज बारिश, 3 जिलों में रेड अलर्ट; होर्डिंग्स, पेड़ गिरे गुरुवार को केरल में मानसूनी बारिश तेज हो गई। एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई। IMD ने इन तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।