राजकरण
जनता दर्शन में मां ने लगाई मासूम के जीवन की गुहार, मुख्यमंत्रीने तत्काल करवाई इलाज की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक मां के जीवन में उम्मीद की किरण लेकर आए, जब वह ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
सोमवार को एक मां के
जीवन में उम्मीद की
किरण लेकर आए,
जब वह ‘जनता दर्शन’
में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से मिलीं। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए सात
माह के मासूम की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने महिला की बात सुनी और तत्काल उन्हें एंबुलेंस से केजीएमयू
भिजवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हृदय संबंधी बीमारी से जूझ
रहे बच्चे का इलाज शुरू हो गया। वहीं ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से 60 से अधिक
फरियादी आए, मुख्यमंत्री ने सभी के पास पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और
अधिकारियों को समय से निराकरण का निर्देश दिया। लखनऊ के राजेंद्र नगर,
ऐशबाग की रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में लगाए गए
‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति
ठीक नहीं है। वे किराए के मकान में रहकर अत्यंत सीमित संसाधनों में जीवनयापन
कर रही हैं। उनके सात माह के मासूम को हृदय से संबंधित बीमारी है। उसके इलाज
के लिए आर्थिक सहायता कर दी जाए। मुख्यमत्री ं ने उस बच् को द चे लारा-प ु चकारा ु
और महिला को आश्वस्त किया कि आप बेफिक्र रहिए, सरकार मदद करेगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने उस बच्चे को तत्काल एंबुलेंस से केजीएमयू भिजवाया
और वहां कुलपति को निर्देशित किया कि बच्चे के उपचार की तत्काल व्यवस्था
की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के उपरांत वहां मासूम का इलाज प्रारंभ हो गया है।
‘जनता दर्शन’ में बलंदशहर ु निवासी अर्धसैनिक बलों के जवान भी पहुंचे। उन्होंने
मुख्यमंत्री से अपनी जमीन के कब्जे संबंधी शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने
उनसे प्रार्थना पत्र लिया और कहा कि आपकी ड्यूटी देश की सीमा या देश की
आंतरिक सुरक्षामें लगी होगी, आप ड्यूटी निभाइए। आपके परिवार की जिम्मेदारी
सरकार पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले की जांच कराने और जल्द
समाधान का निर्देश दिया।