असम में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने रविवार को Himanta Biswa Sarma को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले एनडीए नेताओं ने लोक भवन पहुंचकर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
लोक भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को असम में नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। 12 मई को उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, भाजपा अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने पहली बार 2021 में असम के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल करते हुए 126 सदस्यीय सदन में रिकॉर्ड 102 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें बीजेपी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ के खाते में 10-10 सीटें आईं।
कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले हिमंत बिस्वा सरमा ने 23 अगस्त 2015 को Bharatiya Janata Party का दामन थामा था।