राजकरण
जीएसटी में सुधार से अभिभूत है देश की जनता : मनिंदरपाल सिंह
मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि जीएसटी में सुधारों से देश की जनता अभिभूत है और इससे आर्थिक प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता आई है।
मेरठ। दौराला मंडल में नगर
पंचायत दौराला के विभिन्न स्थानों
पर जीएसटी छूट को लेकर जनता
और व्यापारियों से संवाद करते
सिवालखास विधानसभा के पूर्व
प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह और दौराला
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान
भराला ने कहा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में GST पर भारी
छूट देने से देश की जनता अभिभूत
है और उनका आभार व्यक्त करती
है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार
राणा, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी,
क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा संदीप
प्रधान, बैंक डायरेक्टर मदनपाल
सिंह छबड़िया, हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र
अहलावत, संदीप विहान, विपिन
सरसवा आदि मौजूद रहे।