देश विदेश
भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरेदिन तेजी के साथ बंद; सेंसेक्स 1,205 अंक उछला
भारतीय शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़ा।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार
के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ।
दिन के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63
प्रतिशत की तेजी के साथ 75,273.45 और निफ्टी
394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की मजबूती के
साथ 23,306.45 पर था। बाजार में चौतरफा तेजी
थी और करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
निफ्टी कंज्यूमर ड्रेबल यू ्स (3.51 प्रतिशत), निफ्टी
रियल्टी (2.69 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक
(2.67 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.56 प्रतिशत),
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.35 प्रतिशत),
निफ्टी ऑटो (2.22 प्रतिशत) और निफ्टी
हेल्थकेयर (2.05 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे
निशान में बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और
स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100
इंडेक्स 1,244.05 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी
के साथ 55,331.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100
इंडेक्स 401.35 अंक 2.59 प्रतिशत की बढ़त के
साथ 15,896.55 पर था।सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक
सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो,
ट्रेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, एसबीआई, सन फार्मा,
बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और
एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड,
टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे। बाजार
में तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)
पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप करीब 8
लाख करोड़ रुपए बढ़कर 4.31 लाख करोड़ रुपए
हो गया है, जो कि पहले 4.23 लाख करोड़ रुपए था।