अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन
डीसी (एजेंसी)। ईरान ने दावा किया
है कि उसने अमेरिका के जंगी जहाज
एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन
पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद
उसे इलाका छोड़कर पोजिशन बदलनी
पड़ी। ईरानी सेना के मुताबिक, नौसेना
ने कादेर क्रूज मिसाइलों से कैरियर
को निशाना बनाया। इस हमले के बाद
अमेरिकी बेड़े को अपनी स्थिति बदलनी
पड़ी। ईरानी नौसेना प्रमुख शहराम ईरानी
ने कहा कि अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप
की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे ही यह बेड़ा
मिसाइल रेंज में आएगा, उस पर और भी
शक्तिशाली हमले किए जाएंगे। हालांकि,
इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो
पाई है और अमेरिका की ओर से इस पर
कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं
आई है।
इराक में सैन्य क्लिनिक पर हवाई
हमला, 7 सैनिकों की मौत
इराक के पश्चिमी अनबर इलाके में
बुधवार को हुए हवाई हमले में 7 सैनिकों
की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल
हो गए।
रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला
शिया संगठन पॉपुलर मोबिलाइजेशन
फोर्सेज के एक ठिकाने पर किया गया,
जो सेना के एक मेडिकल सेंटर के पास
स्थित था। इराक के रक्षा मंत्रालय ने बताया
कियह हमला स्थानीय समय के मुताबिक
सुबह करीब 9 बजे हुआ। हमले में एक
सैन्य क्लिनिक और उसके पास मौजूद
इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया
गया। घटना के बाद राहत और बचाव
दल मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे
लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों
का कहना है कि मृतकों और घायलों की
संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल हमले के
पीछेकिसका हाथ है, यह साफ नहीं हो
पाया है और जांच जारी है।
ईरान में 39 गिरफ्तार, स्टारलिंक
डिवाइस भी जब्त
ईरान में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी
कार्रवाई करते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार
किया है। खुफिया मंत्रालय के मुताबिक,
राजधानी तेहरान में की गई इस कार्रवाई के
दौरान हथियारों के साथ-साथ स्टारलिंक
के कम से कम 7 डिवाइस भी जब्त
किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि
छापेमारी में 49 देसी बम, 2 कलाश्निकोव
राइफल, 16 पिस्तौल, 50 मैगजीन और
1,500 से ज्यादा गोलियां बरामद हुई हैं।
ईरानी प्रशासन का कहना है कि ये लोग
देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली
गतिविधियों में शामिल थे।
होर्मुज से पिछले 24 घंटे में 4 जहाज
गुजरे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच
होर्मुज स्ट्ट से रे पिछले 24 घंट में एक े
कार्गो शिप और तीन तेल टैंकर गुजरे हैं।
हालांकि, कुल ट्रैफिक अभी भी सामान्य
समय के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि
युद्ध के चलते यह रूट लगभग ठप हो गया
था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान फिलहाल
चुनिंदा जहाजों को ही गुजरने दे रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की करीब 20% तेल
सप्लाई के लिए बेहद अहम है, इसलिए
यहां की हलचल का असर सीधे ग्लोबल
बाजार पर पड़ता है। थाईलैंड की कंपनी
बैंकचक कॉर्पोरेशन ने पुष्टि की है कि
उसका एक तेल टैंकर ईरान के साथ
बातचीत के बाद सुरक्षित रूप से होर्मुज से
गुजर गया है। थाई विदेश मंत्री सिहासाक
फुआंगकेटकिओ ने बताया कि उन्होंने
ईरान से अनुरोध किया था कि जब थाई
जहाज इस रास्ते से गुजरें, तो उनकी
सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा,
“हमने उनसे कहा कि अगर थाई जहाज
जलडमरूमध्य से गुजरते हैं, तो क्या वे
उनकी सुरक्षित आवाजाही में मदद कर
सकते हैं?” इसके जवाब में ईरान ने
आश्वासन दिया कि वह इसका ध्यान
रखेगा और गुजरने वाले जहाजों के नाम
देने को कहा। इस बातचीत के बाद थाई
तेल टैंकर बिना किसी बाधा के सुरक्षित
तरीके से इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर
सका।