देश विदेश

इजराइल के ईरान पर हमले तेज

तेहरान, इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया, ईरान बोला- हमले जारी रहे तो बातचीत की गुंजाइश नहीं

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है। इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान, इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किए जा रहे हैं। इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान, मध्य ईरान के इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किए जा रहे हैं।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने ईरान में “वाइड-स्केल” हमलों की नई लहर शुरू की है। इन हमलों में कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया गया। इजराइल का दावा है कि हमले ईरानी शासन के ढांचे से जुड़े ठिकानों को लक्ष्य बनाकर किए जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक हमले जारी हैं, तब तक बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है और ईरान निर्णायक जवाब देने पर ध्यान दे रहा है। लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी कई एयरस्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने कहा है कि मुजतबा खामेनेई के नए सुप्रीम लीडर बनने से ईरान में उम्मीद जागी है, जबकि अमेरिका और इजराइल निराश हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो देश ईरान के खिलाफ युद्ध और दुश्मनी का रवैया रखते हैं, उन्हें अब समझ आ गया है कि ईरान की व्यवस्था मजबूत है और आगे भी कायम रहेगी। लारीजानी ने यह भी कहा कि नए नेतृत्व से देश में उम्मीद और एकजुटता बढ़ेगी। फ्रांस ने लेबनान के लिए 6.9 मिलियन डॉलर की सहायता जारी की फ्रांस ने लेबनान की बिगड़ती स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में इजराइल की बमबारी के कारण लेबनान में हालात गंभीर हो गए हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है। बारो ने बताया कि फ्रांस ने लेबनान में काम कर रहे मानवीय संगठनों के लिए लगभग 6.9 मिलियन डॉलर की आपात सहायता जारी की है। इसके अलावा करीब 20 टन अतिरिक्त मानवीय सहायता सामग्री भी भेजी जा रही है, जो अगले दिन लेबनान पहुंचने की उम्मीद है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश लेबनान और इजराइल के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है, ताकि स्थिति को और खराब होने से रोका जा सके और सीजफायर सुनिश्चित किया जा सके।

इस बीच टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। ईरान ने कुवैत के अल-अदीरी हेलीकॉप्टर एयरबेस को निशाना बनाया ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत में स्थित अल-अदीरी हेलीकॉप्टर एयरबेस को ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया। IRGC के अनुसार इस हमले में एयरबेस के कई अहम हिस्सों को निशाना बनाया गया, जिनमें ईंधन और गैस टैंक, अमेरिकी हेलीकॉप्टरों के रैंप, लॉजिस्टिक, सपोर्ट सुविधाएं और कमांड से जुड़े ढांचे शामिल थे। संगठन ने दावा किया कि इन हमलों से बेस को भारी नुकसान पहुंचा। ईरानी न्यूजपेपर तेहरान टाइम्स ने आज मिनाब के स्कूल में मारे गए बच्चों की याद में फ्रंट पेज निकाला। इसमें लिखा था- ट्रम्प इनकी आंखों में देखो। 28 फरवरी को जंग की शुरूआत में ईरानी स्कूल पर हुए हमले में 160 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।