भारत ने ऑस्ट्रेलिया
को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17
रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम
कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत
के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई
धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार टी20
सीरीज जीती है। शनिवार को एडिलेड
में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने
स्मृति मंधाना (82) और जेमिमा रोड्रिग्स
(59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद
से 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन
बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम
निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर
सिर्फ 159 रन ही बना सकी। इस मुकाबले
में भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका
पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि
अरुंधति रेड्डी ने दो सफलताएं अपने
नाम कीं। वहीं, रेणुका सिंह ने एक विकेट
झटका।
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने
उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ही
खराब हुई। श्रेयंका पाटिल ने जॉर्जिया
वॉल को रेणुका के हाथों कैच कराया।
वह सिर्फ 10 रन बना पाईं। दूसरा विकेट
रेणुका ने नाम किया। उन्होंने बेथ मूनी
को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ छह रन
बना सकीं। भारत के खिलाफ निर्णायक
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले
गार्डनर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली
जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा
भी नहीं छू सके। इस मैच में एलिस पेरी ने
एक, ग्रेस हैरिस ने एक और कप्तान सोफी
मोलिनेक्स ने छह रन बनाए। वहीं, किम
गार्थ और डार्सी ब्राउन क्रमश: सात और
आठ रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना
और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत
की। शेफाली हालांकि, ज्यादा देर क्रीज
पर नहीं टिक सकीं और किम गार्थ ने उन्हें
अपना शिकार बनाया। शेफाली सात
रन बनाकर आउट हुईं। इसे बाद मंधाना
और जेमिमा रॉड्रिग्स ने मोर्चा संभाला
और शानदार साझेदारी निभाई। इन दोनों
ने भारतीय पारी को संभाला। इस दौरान
मंधाना ने छक्के के साथ अर्धशतक भी
पूरा किया। वहीं, जेमिमा भी पचासा लगाने
में सफल रहीं। मंधाना और जेमिमा के
अलावा भारतीय महिला टीम के अन्य
बल्लेबाज फ्लॉप रहे और बड़ी पारी नहीं
खेल सके।
भारत के लिए मंधाना ने सबसे
ज्यादा 55 गेंदों पर आठ चौकों और तीन
छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं,
जेमिमा 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद
से 59 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष
सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की
मदद से 18 रन, अमनजोत कौर एक और
दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर
नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल
सदरलैंड को दो विकेट मिले, जबकि
किम गार्थ और मोलिन्यूक्स को एक-एक
सफलता मिली।
भारत ने प्लेइंग-11 में किया एक
बदलाव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
का फैसला लिया। भारत ने इस मैच के
लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया।
क्रांति गौड़ की जगह श्रेयंका पाटिल को
मौका मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी एक
बदलाव करते हुए निक कैरी की जगह
ग्रेस हैरिस को एकादश में शामिल किया।