वारदात
जातीय समीकरण साधकर घोषित किए प्रांतीय परिषद सदस्यों के नाम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज
उत्तर प्रदेश
के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को चुनने के लिए
प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी ने प्रांतीय
परिषद के सदस्यों के नाम घोषित कर दिए
हैं। मेरठ में विधानसभा वार 7 सदस्यों का
नाम पार्टी हाईकमान ने घोषित किया है।
सदस्यों के सलेक्शन में जातीय समीकरण
साधा गया है। हर वर्ग को संतुष्ट करते हुए
विधानसभा के अनुसार सदस्य शामिल
किए गए हैं।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के
लिए 51 प्रतिशत जिलाध्यक्षों का चयन
जरूरी है और अब लगभग 86 प्रतिशत
जिलाध्यक्ष चुने जा चुके हैं, इसमें ओबीसी
चेहरे की दावेदारी को सबसे मजबूत माना
जा रहा है। प्रांतीय परिषद के सदस्यों में
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सदस्य
चुना जाता है, जो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव
में मतदान करते हैं। मेरठ में किठौर से पूर्व
विधायक सत्यवीर त्यागी, सिवालखास
से जाट चेहरा और पूर्व विधानसभा
प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, सरधना से
ब्राहण चेहरा पंकज भारद्वाज, हस्तिनापुर
से अशोक खेप़ड को सदस्य चुना गया
है। कैंट विधानसभा से राजकुमार शर्मा,
दक्षिण से डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और
शहर सीट से दलजीत सिंह को सदस्य
चुना गया है।