कर्तव्यपथ
निर्धन कन्या सेवा समिति का नौंवा सामूहिक विवाह समारोह 21 दिसंबर को
9 कन्याओं का किया जाएगा कन्यादान, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
निर्धन कन्या सेवा
समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें
आगामी नौवें सामूहिक विवाह समारोह की
तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विवाह
समारोह का भव्य आयोजन 21 दिसंबर को
डी-रोज होटल, मेरठ कैंट में संपन्न होगा। संस्था
के सचिव डॉ. अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस
बार सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर
9 कन्याओं का विवाह एवं कन्यादान संपन्न
कराया जाएगा। अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर
ने बताया कि बैठक में संस्था की मुख्य महिला
संरक्षक सरिता चौहान, जिला अध्यक्ष गौरव
सिसोदिया, महिला अध्यक्ष डॉ. नीलम गुप्ता,
सांस्कृतिक सचिव गुणोत्तमा बुंदेला, उपाध्यक्ष
कल्पना शर्मा, सरोज भदोरिया, मीडिया प्रभारी
रमेश भदोरिया, कोषाध्यक्ष नीतू चौधरी, विकास
मेहता, सेल सोम मीना कपूर, अनीता गंगवार,
कांति रावत, पूनम चौहान, दीप्ति तोमर, रुचि
अहलावत, विनीता पवार सहित समिति के
वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ
ही संरक्षक मंडल से अवनीश रस्तोगी, अश्वनी
गोयल, सुजाता शर्मा एवं कविता चौहान ने भी
बैठक में भाग लिया। आगामी कार्यक्रम की
सुचारू तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों
को कार्यभार सौंपा गया। मुख्य महिला संरक्षक
सरिता चौहान ने जानकारी दी कि समिति का
महिला संगीत कार्यक्रम 14 दिसंबर को उनके
आवास पर होगा, जिसमें संस्था की सभी
महिला पदाधिकारी, सदस्य एवं महिला मित्रगण
उपस्थित रहेंगी।