राजधानी लखनऊ
में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की
जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को
समर्पित कार्यक्रम ‘युवा प्रतिभा सम्मान
और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’
का आयोजन किया गया। यह आयोजन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा
लिया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित
किया।
इस मौके पर युवा कल्याण एवं खेल
मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि युवाओं
का उत्साहवर्धन के लिए सीएम आए
हैं। आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा और
संकल्प का दिन है। स्वामी विवेकानंद
ने कहा था कि उठो, जागो, तब तक मत
रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
यह हमें एकाग्रता, अनुशासन और प्रेरणा
देता है।
सरकार युवाओं के खेल, कौशल
विकास और सशक्त बनाने का काम कर
रही है। युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों
को आत्मसात करें। संकल्प लेकर जाए,
इसी पथ पर आगे बढ़ेंगे।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा
कि विवेकानंद ने दुनिया को भारत की
वास्तविक ताकत का एहसास कराया
था।
युवा, स्वामी जी से सीख लेकर पीएम
मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश को आगे
बढ़ाने के लिए जुट जाएं। स्वामी जी को
पढ़े, समझें, आगे बढ़ें। जब देश गुलामी
की जंजीर में जकड़ा था, उस समय भी
शिकागो के सम्मेलन में गए थे। उनके
रहने, भोजन आदि की भी व्यवस्था नहीं
थी। आमंत्रण भी नहीं था।
किंतु उन्होंने मां
भारती के तिरंगे को कभी झुकने नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था,
हमारे यहां टेलर नहीं चरित्र महान बनाता
है। युवा उनके जीवन चरित्र को पढ़े। मां
बीमार और दवा के लिए पैसे नहीं था।
युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा,
मार्कशीट के पीछे भाग रहे हैं। कम नंबर
आने पर छलांग लगा दे रहे हैं। अपनी
प्रतिभा को पहचानो।
देश, प्रदेश में हर
ओर विकास कार्य। आज युवा अवसर
ढूंढने वाला नहीं है, बल्कि अपनी अलग
पहचान बना रहा है। युवा शसक्त तभी
देश, प्रदेश सशक्त होगा।
बहुउद्देश्यीय हाल का लोकार्पण
इस मौके पर 21 करोड़ से बने 5
बहुउद्देश्यीय हाल का लोकार्पण किया
गया। साथ ही तीन ग्रामीण स्टेडियम का
शिलान्यास भी किया गया।
सीएम योगी
ने कहा कि नशे का कारोबार क्रैश करने
और पर्यावरण का संरक्षण के लिए युवा
आगे आएं। आज महाभारत के किरदार
वसूली नहीं कर सकते हैं, यदि करेंगे तो
जेल जाएंगे। यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, सब
चंगा है। प्रदेश में पर्यटन के साथ रोजगार
के अवसर बढ़े हैं। सीएम ने युवाओं को
गांव, ब्लाक में नशे के खिलाफ अभियान
चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा
कि वे नशे के कारोबार को क्रैश करने के
लिए काम करें। हमें इसके बारे में गोपनीय
सूचना दें। उनकी प्रापर्टी जब्त की जाएगी।
क्योंकि, नशा नाश का कारण है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से जल संरक्षण
के लिए भी आगे आने और काम करने
का आह्वान किया। कहा कि जिला, गांव
में चेक डैम, अमृत सरोवर आदि हैं। इससे
जुड़ें और जल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ें।
स्थानीय लोगों को भी जोड़ें। पुरानी नदियों
पर कब्जे हो गए हैं। इस पर ध्यान दें। हाल
ही में शुरू विकसित भारत जी राम जी
योजना से जुड़ें और इसका प्रयोग करें।
बरसात में पौधे लगाएं, परिवार में 10 लोग
हैं तो 10 पौधे लगाएं।