उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ2025) के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों
को 285 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि
का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500
लाभार्थी परिवारों को भी 175 करोड़ रुपए
की सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने
बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में
उप कृषिनिदेशक कार्यालय व मृदा परीक्षण
प्रयोगशालाओं, राजकीय भूमि संरक्षण
केंद्र मऊरानीपुर झांसी में 50 शैय्या के
छात्रावास भवन व लखनऊ में स्मार्ट कृषि
ब्यूरो स्टूडियो इकाई का शिलान्यास भी
किया।
उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते
हुए किसानों को आश्वस्त किया किडबल
इंजन सरकार मजबूती के साथ उनके साथ
खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि
अन्नदाता किसान उन्नत खेती के माध्यम
से प्रदेश की समृद्धि में योगदान देते रहेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि कल ही उत्तर प्रदेश
सरकार का 2026-27 का बजट पारित
हुआ है।
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बजट के
माध्यम से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं,
किसानों और गरीबों के लिए ढेर सारी
योजनाएं पास कराई गई हैं। जब बजट
होता है तो लाभार्थियों के अकाउंट में सीधे
पैसा जाता है और उन्हें लाभ प्राप्त होता है।
आज एक बटन दबाते ही 460 करोड़ रुपए
किसानों के खाते में पहुंच रहे हैं, बिचौलियों
की भूमिका समाप्त हो गई। लखनऊ समेत
प्रदेश के सभी जनपदों में लाभार्थी परिवारों
को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल
बीमा योजना के माध्यम से 2.51 लाख
किसान परिवारों को मिली 285 करोड़
रुपए की क्षतिपूर्ति को संबल बताया। उन्होंने
कहा कि फसल को सूखे-अतिवृष्टि के
कारण नुकसान हुआ है। जब हम फसल
का बीमा कराते हैं तो जरूरत पर रिटर्न भी
मिलता है। आपदा के कारण नुकसान हुआ
तो भरपाई होती है।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण
योजना का जिक्र करते हुए सीएम योगी
ने कहा कि योजना के तहत पहले केवल
किसान कवर होता था। उसके परिवार के
सदस्य, बटाईदार और सह-किसान कवर
नहीं होते थे। हमारी सरकार में 1000 करोड़
से अधिक की धनराशि के जरिए किसान
या उसके परिवार के सदस्यों की दुर्घटना में
मृत्युहोने पर पांच लाख रुपए की सहायता
प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी मनुष्य की
कमी की भरपाई कोई नहीं कर सकता,
लेकिन सरकार संबल देने के लिए खड़ी
हो सकती है। आपदा प्रभावित 3500
पीड़ित किसानों, सह किसानों, पारिवारिक
सदस्यों, बटाईदारों आदि को आज
लाभान्वित किया गया है।
इससे पहले 16 जून 2025 को 11,690
किसानों व आश्रितों को 561.86 करोड़
रुपये वितरित किए गए थे। सीएम योगी ने
सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कल तक
यह पैसा सभी किसानों या आश्रित परिवारों
के खाते में पहुंच जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पॉन्डर
आपदा मित्र हो सकता है। पीएम मोदी ने
इस संबंध में बड़ा अभियान चलाया है।
उत्तर प्रदेश ने पीएम की इस पहल को बढ़ाने
का कार्यकिया। 25 जनपदों में 29,772
युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस,
एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड)
को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र प्रबंधन से
जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है। इन
स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण
के साथ भी जोड़ा गया है। इन्हें इमरजेंसी
रिस्पॉन्डर किट, आपदा मित्र ट्रेनिंग,
मॉड्यूल आईडी, आईडी कार्ड व प्रमाण
पत्र प्रदान किए गए हैं।