वारदात
‘बाल विवाह मुक्त रथ’ को राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने दिखाई हरी झंडी
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने ‘बाल विवाह मुक्त रथ’ को हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की।
भारत
सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत
अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में
जन जन तक जागरूकता करने के लिए
जनहित फाउंडेशन द्वारा जस्ट राइट्स
फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से मेरठ में कार्य
कर रहा है। जनहित फाउंडेशन के 100
दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत
रविवार को बाल विवाह मुक्त रथयात्रा
का आयोजन किया गया। रथयात्रा को
राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोर ने हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। रथयात्रा लगातार
शहरी और गांव क्षेत्र में जन-जन को
जागरूक करेगी।
गांव में प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी, स्वयं
सहायता समूह को साथ जोड़कर घर घर
तक पहुंचेगा। किसी भी 18 वर्ष से कम
आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम
आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन
अपराध है। कही भी कोई बाल विवाह
की जानकारी मिलती है तो 112, ओर
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित
करे। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस
और जनहित का यही प्रयास है पूरा जिला
बाल अपराध मुक्त हो।
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने सरकार की
इस अनूठी पहल की सराहना की।जनहित
फाउंडशन क े ी अध्यक्ष अनीता राणा ने
इस अभियान में सबसे अपना सहयोग
देने की अपील की। कार्यक्रम को सफल
बनाने में जनहित फाउंडेशन कॉर्डिनेटर
अजय कुमार, चाइल्ड लाइन से शिवम
कुमार, बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे
का विशेष सहयोग रहा।