राजकरण

मेरठ के इतिहास में नया अध्याय लिखेगी ‘रेपिड-मेट्रो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे दोनों ट्रेनों का शुभारंभ, मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी : एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अभी तक तो लोग कहते ही थे कि मेरठ से दिल्ली दूर नहीं है। अब नमो भारत ट्रेन के जरिए ये सपना सच होने से जा रहा है। मेरठ के अंदर दिल्ली रोड का जाम और शोर को पीछे छोड़कर शहरवासी मेरठ मेट्रो के ठंडे और शांत कोच में बैठकर सुहाना सफर करेंगे। घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा होगा। यह सौगात 22 फरवरी यानि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने के साथ आम लोगों को मिल जाएगी। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक के रैपिड रेल कॉरिडोर के खंड को तैयार कर लिया है। अभी न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक के बीच 11 स्टेशनों के साथ कारिडोर का 55 किमी का सेक्शन जनता के लिए खुला है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक पांच किमी के सेक्शन एवं मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के सेक्शन का उद्घाटन प्रस्तावित है।

जिसके बाद आम जनता के लिए दिल्ली-गाजियाबादमेरठ नमो भारत कारिडोर संचालित हो जाएगा। नमो भारत के स्टेशनों में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां हैं। जिसमें आनंद विहार भूमिगत स्टेशन है। नमो भारत का कारिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी है। दोपहर 1.18 बजे मेरठ मेट्रो बेगमपुल भूमिगत स्टेशन से रवाना हुई। बिना रुके मेरठ साउथ स्टेशन ( भूड़बराल ) दोपहर 1.27 बजे पहुंच गई। कुल नौ मिनट लगे।

इस बीच मेरठ मेट्रो की स्पीड 98 किमी प्रति घंटा तक रही। सड़क के रास्ते बेगमपुल से भूड़बराल तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगते हैं। मेरठ मेट्रो से यह सफर कितना आसान होने वाला है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। एनसीआरटीसी का दावा है कि मेरठ मेट्रो अपने सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी तो 30 मिनट में मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक पहुंच जाएगी। 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ चलेगी। मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 23 किमी है। मोदीपुरम, मेरठ नार्थ, डोरली, एमइएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक), ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ पर मेट्रो रुकेगी। इसमें से चार स्टेशन मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों रुकेंगी। बेगमपुल, भैंसाली और मेरठ सेंट्रल भूमिगत स्टेशन हैं।

22 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के साथ मेरठ मेट्रो का सफर आम लोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी रैपिड रेल के मेरठ साउथ से सरायकाले खां, मोदीपुरम तक के फेज का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर शहर के बीच मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम स्कूली बच्चों के साथ रैपिड रेल में सफर करेंगे और मोहिउद्दीनपुर के इंटीग्टेरेड टाउनशिप के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आने से लेकर उनकी जनसभा, रैली के लिए तैयारियां यद्धुस्तर पर चल रही हैं। 500 मजदूर रैली स्थल और आसपास के पूरे इलाके को तैयार करने में लगाए गए हैं। जो मंच से लेकर सड़कों, पौधों, रंगाई पुताई के काम में लगे हैं। वहीं प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी के लिए एसपीजी मेरठ में डेरा डाल चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे में लगभग 2 घंटे रहेंगे। पीएम के अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11:50 बजे मेरठ पहुंचेंगे। वे हेलिकॉप्टर से शताब्दीनगर में बने हलिे पेड पर उतरेंगे। यहां से वे कार से शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री रैपिड रेल और मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रैपिड रेल में स्कूली बच्चों के साथ सफर करेंगे। ये स्कूली बच्चे पहले से ट्न में रे बैठाए जाएंगे। इन बच्चों का चयन स्वयं पीएमओ द्वारा किया जा रहा है। पीएम रैपिड रेल में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए मेरठ शताब्दीनगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक आएंगे। जो लगभग 7-10 मिनट का सफर होगा। मेरठ साउथ स्टेशन पर आने के बाद प्रधानमंत्री यह