देश विदेश
								
							
								नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजादी दिलाने में  अग्रणी भूमिका निभाई : आर माधवन पिल्लई
				 			
				 			
							
								रिसर में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह व सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस को संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद हिन्द फौज के भर्ती अधिकारी रहे 101 वर्षीय सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट आर माधवन पिल्लई उपस्थित रहे।
				 		
							   
								
						 
						
							
							
								
								
							
							
								मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस और सरदार पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) को संयुक्त रूप से मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 101 वर्षीय सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट आर. माधवन पिल्लई, जो आज़ाद हिंद फौज में भर्ती अधिकारी रह चुके हैं, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस व भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट पिल्लई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद करते हुए कहा कि एकता, समर्पण और विश्वास ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का प्रसिद्ध गीत “कदम कदम बढ़ाए जा” गाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई।
विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने लेफ्टिनेंट पिल्लई को नेताजी का प्रतिरूप बताया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि 21 अक्टूबर 2026 तक अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रीति सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “आज़ाद हिंद टू विकसित भारत” का विमोचन किया गया। वहीं सुभारती लॉ कॉलेज के संकायाध्यक्ष डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने सरदार पटेल की प्रतिमा दान देने वाले डॉ. पी.के. गुप्ता और डॉ. कुमकुम गुप्ता का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. आफरीन अल्मस ने “राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका” पर प्रस्तुति दी।