अनुपम शर्मा बने कलक्ट्रेट मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी
जिलाधिकारी डा. वी.के सिंह ने तहसील और कलक्ट्रेट कर्मियों के जहां एक और पटल बदले हैं।
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वी.के सिंह
ने तहसील और कलक्ट्रेट कर्मियों के
जहां एक और पटल बदले हैं। वहीं
कई कनिष्ठ लिपिकों को प्रोन्नत कर
वरिष्ठ लिपिक बनाया है। इसी क्रम
में अनुपम शर्मा को कलक्ट्ट मेरठ रे
का प्रशासनिक अधिकारी बनाया
गया है। अनुपम शर्मा वर्तमान में मेरठ
तहसील में तैनात थे। वरिष्ठता के
आधार पर ही डीएम डा. वी.के. सिंह
की स्वीकृति के बाद एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश
सिंह ने आदेश जारी कर अनुपम
शर्मा को कलक्ट्रेट का प्रशासनिक
अधिकारी बनाया है। अनुपम शर्मा
कलक्ट्रेट और तहसील मेरठ में
कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह
चुके हैं। अनुपम शर्मा उत्तर प्रदेश
मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी
संघ के जोनल अध्यक्ष भी रह
चुके है। कोआपरेटिव सोसाइटी
के सदस्य भी हैं। अनुपम शर्मा
ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं।