मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। महानगर
कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व
में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 54वें
जन्मदिन पर जीवांश ब्लड बैंक, गुरुद्वारा
रोड शास्त्रीनगर पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर लगाया गया। रक्तदान
करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से
ही ब्लड डोनेशन कैंप पर उपस्थित होना
शुरू हो गए थे, उनका यह जज्बा राहुल के
प्रति स्नेह को दर्शाता है। महानगर अध्यक्ष
रंजन शर्माने कहा कि आज हम सभी
यहां एक विशेष अवसर पर एकत्रित हुए
हैं। राहुल गांधी के 54वें जन्मदिवस के
उपलक्ष्य में। यह दिन केवल एक राजनेता
के जन्म का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण
और समाज के प्रति दायित्वबोध के प्रतीक
का दिन है। इस अवसर को हमने सिर्फ
बधाई देने या मिठाईयां बांटने तक सीमित
नहीं रखा, बल्कि इसे मानव सेवा के रूप
में मनाने का है।
शिविर में युवाओं, महिलाओं,
समाजसेवियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर में लोगों ने मुफ्त ब्लड
प्रेशर, शुगर, आँखों की जाँच और सामान्य
चिकित्सकीय परामर्शप्राप्त किया।
54वें जन्म दिन पर 54 कांग्रेस
कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया, जिनमें
में मुख्य लोगों में महानगर अध्यक्ष
रंजन शर्मा, पूर्वजिला अध्यक्ष अवनीश
काजला, जिला पूर्व महानगर अध्यक्ष
जाहिद अंसारी, महेंद्र गूर्जर, सेवादल
अध्यक्ष विनोद सोनकर, सोशल मीडिया
शहर अध्यक्ष यासर सैफी, कमल
जायसवाल, रोहित पाराशर, राजू यादव,
तेजपाल डाबका, ललित कौशिक, संदीप
शर्मा, अश्वनी गुर्जर, संजीव जायसवाल,
प्रशांत शर्मा, मुकुल वर्मा, अरविंद कुमार,
लव भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार, अब्दुल
गफ्फार मलिक, प्रवीण कुमार रोहित
सिवानू, नीरज वर्मा, विशाल माहेश्वरी,
अतुल गुप्ता, जाहिद अहमद, अनिल
दुबे, प्रमोद कुमार, अश्वनी शर्मा, नितिन
विशाल, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शर्मा आदि
शामिल थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
ऑब्जर्वर बदरुद्दीन कुरैशी व विशाल
वशिष्ठ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, सलीम
खान, अजय त्यागी (ए), धूमसिंह
गुर्जर, सतीश शर्मा, बाबू चमन सिंह,
अनिल अरोड़ा, राजीव गौड़, राकेश
मिश्रा, अनिल प्रेमी, मतीन अंसारी, रीना
शर्मा, अफसा खान, शैलेंद्र राज, नेम
राणा, केडी शर्मा आदि भी मुख्य रूप से
उपस्थिति थे।