पाकिस्तान ने की 15 जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुरुवार को हुई कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की है।

नई दिल्ली (एजेंसी)भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुरुवार को हुई कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की है। विदेश मंत्रालय की इस प्रेस कॉन्फेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। कर्नल सोफिया ने बताया कि, गुरुवार को भारत के सीमावर्ती राज्यों के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसे नाकाम कर दिया गया था।  इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया था। जबकि पाकिस्तान ने सात-आठ मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले करने प्रयास किया गया। इसे वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्क्रिय किया। यह पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है। इसके जवाब में भारत ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किया।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी बढ़ा दी है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया। लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया गया। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है।  विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है कि उनका आतंकी संगठनों के साथ कैसा रिश्ता है।