लंदन (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका ने
एडेन मार्करम की शतकीय पारी की
मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व
टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का
खिताब अपने नाम कर लिया है। गत
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका
को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन
दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285
रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण
अफ्रीका का टेस्ट में यह तीसरा सबसे
बड़ा सफल रन चेज है। दक्षिण अफ्रीका
की टीम इसके साथ ही पहली बार
डब्ल्यूटीसी की विजेता बनी है, जबकि
ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब का बचाव नहीं
कर सकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली
पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद
चैंपियन बनने से चूक गई।
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल का
सूखा समाप्त किया
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के
अंतराल के बाद कोई आईसीसी खिताब
अपने नाम किया है। टीम ने आखिरी
बार 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब
चैंपियंस) का खिताब अपने नाम किया
था। तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम
ने इस खिताबी सूखे को समाप्त किया
और लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक जीत
दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत
में कप्तान बावुमा और एडेन मार्करम
का योगदान काफी अहम रहा। इन दोनों
बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 147
रनों की साझेदारी की और टीम की जीत
की नींव रखी। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट
में सबसे सफल रन चेज ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ आया था। 2008 में पर्थ में खेले
गए उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने
414 रनों का लक्ष्य हासिलकिया था। वहीं
इस टीम के खिलाफ वह 2002 में डरबन
में 335 रनों का लक्ष्य भी प्राप्त कर चुकी
है। अब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का तीसरा
सफल रन चेज किया।