राजकरण

एनसीआर में ‘बेरियम स्टडीज’ विषय पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

एनसीआर में ‘बेरियम स्टडीज’ विषय पर आयोजित गेस्ट लेक्चर में विशेषज्ञों ने छात्रों को इस विषय के महत्वपूर्ण पहलुओं और शोध संभावनाओं की जानकारी दी।

नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NCR) , मेरठ के रेडियो डायग्नोसिस विभाग द्वारा “बेरियम स्टडीज (Barium Studies)” विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. लालेन्द्र उप्रेती (HOD, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, UCMS, दिल्ली) रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 36 पीजी विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. उप्रेती ने बैरियम स्टडीज से संबंधित आधुनिक तकनीकों, उसके डायग्नोस्टिक महत्व तथा क्लीनिकल उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमिता गर्ग (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), प्रोफेसर रेडियो- डायग्नोसिस विभाग डॉ संदीप अग्रवाल, प्रोफेसर एनाटोमी विभाग डॉ शिल्पा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के ज्ञान को अद्यतन करना तथा रेडियोलॉजी के क्षेत्र में नवीन जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडियो-डायग्नोसिस विभाग की फैकल्टी डॉ हरलीन, डॉ दिव्या, डॉ. विलाया और डॉ. सालिम का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए