। उत्तर प्रदेश में बीते
कुछ दिनों से कई हिस्सों में अति वर्षा,
तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने
की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह
प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा
में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी
है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे
हैं। इसके साथ ही 24 पशुओं की भी जान
चली गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में
लोगों को और ज्यादा नुकसान झेलना
पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है
और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना
जताई है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार
इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार
के साथ खड़ी है।
सीएम ने अधिकारियों
को साफ निर्देश दिए हैं कि घायलों का
तुरंत और उचित इलाज कराया जाए ताकि
किसी भी तरह की लापरवाही न हो। सीएम
योगी ने राहत कार्यों को तेज करने के लिए
सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा
है कि सभी जिलाधिकारी (डीएम) खुद
फील्ड में मौजूद रहें और राहत कार्यों की
निगरानी करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर
तुरंत शासन से समन्वय बनाकर मदद
पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया
है कि अतिवर्षा, आंधी और बिजली गिरने
से हुई जनहानि, पशुहानि और घायलों को
24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में
किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
की जाएगी। प्रशासन को पूरी गंभीरता और
तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए
हैं ताकिप्रभावित लोगों को जल्द से जल्द
राहत मिल सके।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से
उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में
मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा
है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं
ओले गिर रहे हैं। मई जैसे गर्ममहीने में इस
तरह की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि
ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी
है, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों में
रहने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और
मुश्किल बन गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों
के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी,
बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की
चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से
अपील की है कि खराब मौसम के दौरान
घरों में ही रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा
बिजली के खंभों से दूर रहें।