मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा महानगर द्वारा पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राजयमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कमलदत्त शर्मा, महेश बाली, अंजू वारियर, मनिन्दर पाल सिंह, रणवीर राणा, डा. चरण सिंह लिसाडी, अनुराग बिश्नोई, जयकरण गुप्ता, विवेक वाजपेयी, आशीष अग्रवाल, विनीतत विरमानी, राजेंद्र पाल, रवि प्रकाश, विनय विरालिया, दीपक शर्मा, रविंद्र तेवतिया, लेख्रराज सिंह, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
मेरठ। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर निर्वमान राज्यमंत्री प. सुनील भराला ने बतौर मुख्य अतिथि पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी तथा संविधान निर्माता के जीवन संस्करण पर संबोधन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, अनुराधा, पार्षद प्रवीण अरोड़ा, भाजपा नेता अंशुल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संविधान निर्माता, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं तथा दबे-कुचले उपेक्षित लोगों के मसीहा, बोधिसत्व, भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इंचौली व नया गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मुनीर इरफान ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और ग्रामीणों का अभिनंदन किया।
संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व भाजपा जिला पंचायत सदस्य विकी तनेजा ने इंचौली में विशाल भंडारे का आयोजन कर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी आदि भी मौजूद रहे।