होर्मुज में तनावपूर्ण हालात के बीच
अमेरिकी सेना को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समुद्र में माइंस लगाने जैसी गतिविधियों
से सख्ती से निपटेंगे। ट्रंप के इस आदेश के बाद ईरान और अमेरिका
के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है। मौजूदा हालात में पश्चिम
एशिया के हालात जल्द सामान्य होने के आसार नहीं हैं।
पश्चिम
एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है और शांति की उम्मीदें
कम होती जा रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूदा हालात बेहद
नाजुक बने हुए हैं और अमेरिका तथा ईरान के बीच टकराव की
स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच, मौजूदा अमेरिका के
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद कड़ा और बड़ा कदम उठाया
है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका अपनी ताकत का पूरा
इस्तेमाल करेगा और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को
बर्दाश्त नहीं करेगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद पूरी दुनिया की
निगाहें अब होर्मुज पर टिक गई हैं और युद्ध जैसी स्थिति की आशंका
पैदा हो गई है।