चीन ने होर्मुज से
गुजर रहे भारतीय झंडे वाले जहाज पर
फायरिंग को लेकर बयान दिया है। विदेश
मंत्रालय ने उकसावे से बचने की अपील
की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ
जियाकुन ने ये बात कही। इसके साथ ही
चीन ने ईरानी झंडे वाले जहाज को रोकने
और फिर उसे कब्जे में लेने की अमेरिकी
कार्रवाई पर चिंता जताई है। चीन के
अनुसार सभी पक्षों को जिम्मेदारी के साथ
सीजफायर का पालन करना होगा। वो
प्रेस की ओर से पूछे सवालों का जवाब
दे रहे थे। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार,
उनसे भारतीय शिप पर हमले को लेकर
पूछा गया कि ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट
में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर
फायरिंग की थी, जिससे नेविगेशनल
सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
चीन
इस तनाव को कैसे देखता है और स्ट्रेट में
अपने शिपिंग और एनर्जी हितों की सुरक्षा
के लिए वह किन उपायों पर विचार कर
रहा है? इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के
प्रवक्ता जियाकुन ने कहा कि होर्मुज की
स्थिति बहुत नाजुक है, लेकिन चीन को
उम्मीद है कि सभी पक्ष इसकी गंभीरता को
समझेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने होर्मुज स्ट्रेट
के मुद्दे पर चीन का रुख पहले ही बता
दिया है। हम यह दोहराना चाहेंगे कि होर्मुज
स्ट्रेट एक इंटरनेशनल वॉटरवे है, और इसे
नेविगेशन के लिए खुला रखना इस इलाके
के देशों और इंटरनेशनल कम्युनिटी के
हक में है।”