मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। भारतीय
वाल्मीकि आदि धर्म समाज लगातार
नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे
में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश
टंडन के नेतृत्व में एक अनोखा प्रयोग
किया गया। भारत में पहली बार भारतीय
वाल्मीकि आदि धर्म समाज में महानगर
की टीम में केवल युवाओं का ही चयन
किया गया है। इस टीम में महानगर
अध्यक्ष से लेकर सभी सदस्य तक युवा
हैं। इतना ही नहीं प्रदेश संगठन ने इस टीम
को महानगर में प्रभु रत्नाकर जी महाराज
के मिशन हर घर शिक्षा व हर घर नशा
मुक्ति को आगे बढ़ाने के लिए विश्वास
भी जताया है।
राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ
महेश टाँक व प्रदेश प्रभारी मोनिंदर सूद के
निर्देशन में प्रदेश संगठन ने इस टीम का
चयन किया है।
दिल्ली रोड स्थित मेरठ मॉल में
कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
जिसमें कुलदीप मनोठिया मेरठ महानगर
अध्यक्ष, संदीप हांडा महानगर उपाध्यक्ष,
अजय गेहरा मेरठ महानगर सचिव, अरुण
चिनॉय महानगर सहसचिव, मनोज कुमार
महानगर कोषाध्यक्ष, रोहित मनोठिया राजू
मीडिया प्रभारी, मनोज स्वरूप महानगर
प्रचार मंत्री, सावन टॉक महानगर सोशल
मीडिया प्रमुख, राजन पिवाल, विक्की
हांडा, सावन टाँक, मनोज छाबड़ा, व
प्रवीण मोहरोल को सदस्य बनाते हुए
नियुक्त पत्र सौंपे गए। इस दौरान मेरठ
मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए
अजय मेहरोल को भी नियुक्ति पत्र दिया
गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम
भगवान वाल्मीकि महाराज के चित्र के
सम्मुख राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ महेश
टाँक ने ज्योति प्रकाश व प्रदेश प्रभारी
मनिंदर सूद ने भगवान वाल्मीकिचित्र पर
माल्यार्पण कर किया जिसके बाद सभी
ने एकत्रित होकर भगवान वाल्मीकि मूल
मंत्र का उच्चारण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय
संचालक वीर श्रेष्ठ महेश टॉक, विशिष्ट
अतिथि मोनिंदर सूद, अध्यक्षता प्रदेश
अध्यक्ष लोकेश टंडन ने की, जबकि
मंच संचालन प्रदेश महासचिव तुलसी
मोहन चड्ढा ने किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय
सदस्य गुलशन पार्चा, प्रदेश मीडिया
प्रभारी विशाल बलूजा, प्रदेश सदस्य
शब्द प्रकाश टाँक, क्षेत्रीय अध्यक्ष
मदनपाल चांवरिया, जिला अध्यक्ष सोनू
पार्चा, जिला सचिव संदीप टाँक, जिला
कोषाध्यक्ष राजेश मेहरोल, अर्जुन टाँक,
मोंटी गहलोत, रोहित आदि मौजूद रहे।