राजकरण
रालोद छोड़ भाजपा में शामिल हुए नितिन कुमार त्यागी
ग्राम अल्लीपुर आलमपुर खजूरी, तहसील मवाना निवासी नितिन कुमार त्यागी ने भाजपा सरकार की योजनाओं
मेरठ की तहसील मवाना के ग्राम अल्लीपुर आलमपुर खजूरी निवासी नितिन कुमार त्यागी ने भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, जिला महामंत्री हरीश चौधरी और समीर चौहान की मौजूदगी में हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा का दामन थामा।
नितिन त्यागी पहले समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे विश्व हिंदू महासंघ मेरठ जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।