हरियाणा में
रबी फसलों की खरीद के नए नियमों को लेकर
किसानों और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया
है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज
प्रदेश भर के किसान संगठनों ने मोर्चा खोल
दिया है। शनिवार सुबह 11 बजे से ही किसानों
ने कई जिलों में प्रदर्शन शुरू कर दिए, जिससे
प्रदेश की यातायात व्यवस्था और मंडियों का
कामकाज प्रभावित हुआ है।
आंदोलन का
सबसे ज्यादा असर सिरसा जिले में देखने को
मिल रहा है।
यहाँ दिल्ली-सिरसा मार्ग बाधित हो गया
है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक को
अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया है। सिरसा के
अलावा पानीपत और फतेहाबाद में भी किसान
हाईवे तक पहुँच गए हैं और विरोध प्रदर्शन जारी
है। किसान संगठनों ने प्रदेश की सभी अनाज
मंडियों में फसल की तुलाई (तौल) बंद करने
का निर्णय लिया है।