भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में 70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस साल के पुरस्कारों को लेकर उत्साह चरम पर है, क्योंकि ये 2022 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिसमें देशभर की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, और अन्य तकनीकी श्रेणियां शामिल हैं।
फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री के लोगों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल कौन सी फिल्में और कलाकार राष्ट्रीय पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाएंगे। पिछले साल के पुरस्कार समारोह में कई शानदार फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया था, और इस साल भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने जीता है. ये पुरस्कार उन्हें 'कांतरा' फिल्म के लिए मिला है. वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मानी पारेख को चुना गया है. वहीं, नीना गुप्ता जैसी एक्ट्रेस ने भी सपोर्टिंग रोल के लिए पुरस्कार अपने नाम किया है. चलिए बताते हैं नेशनल अवॉर्ड 2024 के विनर्स की लिस्ट.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हर साल भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है। ये पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विभिन्न पहलुओं को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस साल की घोषणा के साथ, सभी की नजरें उन फिल्मों और कलाकारों पर होंगी, जो इस प्रतिष्ठित सम्मान को अपने नाम करेंगे। यहां देखें लिस्ट...
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पीएस-1
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ 2
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर
बेस्ट फीचर फिल्म- आट्टम (मलयालम)
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- प्रमोद कुमार- फौजा (हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- केजीएफ 2
बेस्टि एनिमेशन- ब्रह्मास्त्र 1- धर्मा
बेस्ट डायलॉग्स- गुलमोहर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- पीएस-1