बेबाक बात

उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए प्रो. संगीता शुक्ला को मिला ‘Excellence Award-2026’

शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मान

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में “Excellence Award-2026” सेसम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और शैक्षणिक उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान प्रो. शुक्ला को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय न गुणे वत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A++ (ए प्लस प्लस) ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो उच्च शिक्षा में गुणवत्ता कासर्वोच्च मानकों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय न रेाष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने अपनी पहचान मजबूत की है। QS World University Rankings, Times Higher Education Rankings तथा SCImago Institutions Rankings जैसी वैश्विक रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक और शोध क्षमता का परिचय दिया है। प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शोध, नवाचार, आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्रों में तीव्र प्रगति की है।

इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हुआ है और संस्थान की प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि हुई है। यह सम्मान “Excellence Award-2026” समारोह के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसका आयोजन MIICCIA (Marwah International Industrial Chamber of Commerce, Industry and Agriculture) द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशविदेश के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।