खेल

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बचे हुए सत्र में वापसी के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली (एजेंसी)। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बचे हुए सत्र में वापसी के लिए तैयार हैं। बुधवार को उन्हें मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाते देखा गया, जिसका वीडियो टीम ने आधिकारिक हैंडल से जारी किया है। उल्लेखनीय हैकि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद आईपीएल के बचे हुए 17 मैचों का कार्यक्रम का जारी हो चुका ह। 17 मई से  टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी जबकि तीन जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज पर मुंबई अब तक 12 मैच खेल चुकी है।

13वां मुकाबला 21 मई को खेला जाएगा, जिसमें पांच बार की विजेता टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच मुंबई में ही खेला जाएगा। फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और लीग स्टेज पर उनके दो मैच बाकी हैं। इनमें जीत के साथ टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी। आगामी मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बुधवार को हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम वानखेड़े पहुंची। यहां रोहित शर्मा को कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और तिलक वर्मा के साथ नेट्स पर समय बिताते देखा गया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 300 रन बनाए