राजकरण

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए काशीवासीप्रतिबद्ध : सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहीं, अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर सीएम योगी ने पोस्ट भी किया।

निराला नगर स्थित द ग्लोब होटल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा समेत भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे। व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक तथा लखनऊ लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क प्रभारी अभिषेक खरे तथा सह प्रभारी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अतिथियों का वस्त्र तथा पुस्प गुच्छ देकर सम्मान किया।

नीरज सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले व्यापारी से किस तरह पैसा खींचने का कार्य होता था। व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम थीं। अब ऐसा नहीं है। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश की सूरत बदहाल थी। व्यापारियों में भय का माहौल था। बड़े उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, लेकिन योगी सरकार ने सरल और सहज माहौल दिया। अब प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम हो रहीं हैं। बड़े उद्योगपति यूपी में अपने उद्योगों को स्थापित करना चाहते हैं। विनीत शारदा ने कहाँ में पूरे प्रदेश का दोरा करके आया हूँ विश्वास के साथ कह सकता हूँ प्रदेश कि 80 की 80 सीटें देश में 411 शीटें भाजपा जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। व्यापारी सम्मेलन में प्रमुख रूप से अभिषेक खरे, अजय त्रिपाठी मुन्ना, बनवारी लाल कंसल, संदीप बंसल, संजय गुप्ता, अशोक मोटवानी, अनिल बजाज, सुधीर गर्ग, सुरेश चबलानी, जावेद बैग, विजय शर्मा, प्रियंक गुप्ता, आनंद गुलाटी, गोपाल अग्रवाल, मनोज सिंह पुजारी, मोहित केसवानी, मनीष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता समेत व्यापारी नेता तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।