अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और
भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को
सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
एलपीजी जहाज सिमी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान
अपने ट्रांसपोंडर को कुछ समय तक बंद रखने के बाद गुरुवार को
ओमान की खाड़ी में देखा गया।
अन्य एलपीजी जहाज एनवी सनशाइन ने होर्मुज जलडमरूमध्य
से गुजरने के दौरान कुछ ऐसा ही किया। यह घटना ऐसे समय पर
सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव बना
हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी
से लदा एनवी सनशाइन जहाज को आखिरी बार भारत के मंगलौर
की ओर जाते हुए देखा गया था।
इसी बीच, सिमी कतर के रस लाफान बंदरगाह से गुजरात के
कांडला तक ईंधन ले रहा है। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम
‘लाइफ सपोर्ट’ पर हैं, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के
बीच संघर्ष जारी है और कई मुद्दों जैसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम
रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य के कंट्रोल जैसे मुद्दों को लेकर
विवाद बना हुआ है। इससे अलावा ट्रंप ने हाल ही में ईरान की ओर
से भेजे गए शांति प्रस्ताव को अस्वीकार्य बता दिया था।