भक्ति
मेरठ में सनातन संकल्प का 101वां अनुष्ठान संपन्न
अमेरिका से आए बाबा अनल व माता मधु के मार्गदर्शन में हुआ यज्ञ
सनातन
संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना
के जागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही
सनातन संपर्क यात्रा के अंतर्गत मेरठ
में दशावतार भगवान परशुराम मंदिर
में यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। यह
यज्ञ अमेरिका से आए स्वामी कृष्णानंद
सरस्वती जी की शिष्य परंपरा से आए
बाबा अनल एवं विनोभा भावे की शिष्या
माता मधु के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-
विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न
कराया गया। इस अवसर पर बाबा
अनल ने बताया कि यह संकल्प यात्रा 2
अक्टूबर, विजयदशमी के दिन प्रयागराज
से प्रारंभ हुई थी और मेरठ में आयोजित
यह यज्ञ 101वां अनुष्ठान है। उन्होंने कहा
कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,
बल्कि भारत की आत्मा को पुनः जागृत
करने का प्रयास है। बाबा अनल ने अपने
उद्बोधन में कहा कि देश के अस्तित्व के
लिए आवश्यक है कि इंडिया अब भारत
बने। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया
कि भारतीय पारिवारिक और सांस्कृतिक
मूल्यों को अपनाएं तथा घर-घर में ‘मम्मी’
और ‘डैडी’ जैसे संबोधनों के स्थान पर
भारतीय परंपरागत शब्दों को पुनः स्थापित
करें। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यह
सनातन संपर्क यात्रा 5 जनवरी को संभल
में सम्पन्न होगी। यात्रा के माध्यम से देशभर
में सनातन संस्कृति, भारतीयजीवन दर्शन
और राष्ट्रबोध का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु
उपस्थित रहे और उन्होंने यज्ञ में आहुति
देकर सुभाष शर्मा, डॉ हरीश चंद, मधुमय
शर्मा, मनोज अग्रवाल, कन्हैया शर्मा,
सुशील बंसल, मनीष शर्मा, विवेक गौड़
आदि ने सनातन संकल्प में सहभागिता
निभाई।